1- वो दूसरों के जज़बात क्या समझेगा,
जिसे अपने ही दिल की धड़कनों पर ऐतबार नहीं।
2- न जाने कौन है वो शख़्स,
आजकल जिसकी आँखों में मेरी रातों की नींद बसती है।
3- वक़्त नहीं है उसके पास मगर,
मुझे इंतज़ार करना अच्छा लगता है।
4- वो कहता है मैं इज़हार-ए-मुहब्बत नहीं करती,
नादान ये नहीं जानता कि लोग सीरत पर नहीं, सूरत पर मरते हैं।
5- जाने वो कैसा होगा मेरा हमसफ़र,
तलाश में जिसकी आज तक गुमशुदा हूँ मैं।
6- एक दिलकश शायर की तलाश है मुझको,
मेरे हर अल्फ़ाज़ को जो जीस्त इनायत कर दे।
7- कुछ अल्फ़ाज़ अपने माशूक के लिए महफूज़ रखे हैं मैंने,
किसी और का उन्हें सुन लेना मुझे गवारा नहीं।
8- कहने को तो दो आँखों में सारा संसार समा जाता है,
बस जिसे बस जाना है, वही इन आँखों के सामने नहीं आता।
9- एक शख्स को यूँ समझने की कोशिश की मैंने,
मालूम हुआ कि वो ही मुझे कुछ नहीं समझता।
10- वो कहता है ज़माने ने उसे शराफ़त का लिबास पहना रखा है ,
मैं कहती हूँ मुहब्बत ने मेरी मुझे ज़माने में गुनाहगार बना रखा है।
1 to 10 all are fantastic...!!!!!! :* :*
ReplyDeleteThankyou Thankyou.... :) :)
ReplyDeleteall are nice........
ReplyDelete"कुछ अल्फ़ाज़ अपने माशूक के लिए महफूज़ रखे हैं मैंने,
ReplyDeleteकिसी और का उन्हें सुन लेना मुझे गवारा नहीं।" Best lines...